प्रयागराज, सितम्बर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में रविवार को अलग-अलग कारणों से कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। कहीं 33 हजार की भूमिगत लाइन में फाल्ट आने से घंटों बिजली गुल रही तो कहीं पोल शिफ्टिंग और केबल डालने के काम के लिए शटडाउन लिया गया。

बिजली की समस्या ट्रिपलआईटी के पास रविवार दोपहर करीब तीन बजे भूमिगत केबल में फाल्ट आ गया। 33 हजार की लाइन में खराबी के कारण झलवा के द्वारिका सेक्टर, राधा कुंज, बरसाना, नंदग्राम, मौसम बिहार, जागृति विहार, वसुधा बिहार, बुद्ध विहार और ट्रिपलआईटी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। कई घंटे बिजली नहीं आने से लोग परेशान रहे। कालिंदीपुरम जागृति समिति के पदाधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि पावर हाउस पर फोन उठना बंद हो गया। एसडीओ ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्त...