Prayagraj News: कस्तूरबा विद्यालय में बालिकाओं से संवाद, साथ बैठकर किया भोजन
प्रयागराज, अगस्त 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। सीडीओ हर्षिका सिंह ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कौड़िहार और इसके उच्चीकृत परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक और आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ बालिकाओं से संवाद किया। इस दौरान सीडीओ ने बालिकाओं के साथ बैठकर दोपहर का भोजन भी किया।
शैक्षिक स्थिति निरीक्षण के दौरान बालिकाओं का शैक्षिक स्तर संतोषजनक मिला। सीडीओ ने वार्डन और छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम की परंपरा बनाए रखने के साथ नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने के टिप्स दिए। उन्होंने अंग्रेजी, गणित और कंप्यूटर शिक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया। बालिकाओं को एक्सेल और पावर प्वाइंट (पीपीटी) के उपयोग की जानकारी भी दी गई। सीडीओ ने आईसीटी लैब के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.