प्रयागराज, अगस्त 9 -- Prayagraj News: कनकधारा और रोटरी प्रयागराज संगम की ओर से रविवार को प्रयाग संगीत समिति के मेहता प्रेक्षागृह में आठ दिवसीय कजरी कार्यशाला महोत्सव का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर कलाकारों ने गोरिया कहे बलम बरखा में... और कवन रंग मुंगवा कवन रंग मोतिया... प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। लोक गायिका आश्रया द्विवेदी के निर्देशन में छात्राओं ने कजरी प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। कनकधारा की अध्यक्ष व गायिका स्वाती निरखी ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य लोक संस्कृति को जीवित रखना और उसे आधुनिक पीढ़ी से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सावन महोत्सव में कजरी की बहार, बिखरी छटा डॉ. अंकिता राज ने कलाकारों को प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित किय...