Prayagraj News: कल से प्रयागराज आने लगेंगे दक्षिण के मेहमान
प्रयागराज, नवम्बर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। काशी तमिल संगमम के तहत दक्षिण भारत से आने वाले पर्यटकों का प्रयागराज आगमन शनिवार से शुरू हो जाएगा। 12 दिसंबर तक अलग-अलग दिनों में पर्यटकों के सात समूह शहर पहुंचेंगे। इस दौरान कुल 1400 पर्यटक प्रयागराज का भ्रमण करेंगे। उनके स्वागत और भ्रमण की व्यवस्थाओं के लिए सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रयागराज प्रवास के दौरान पर्यटक संगम में स्नान करेंगे और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके अलावा शंकर विमान मंडपम और चंद्रशेखर आजाद पार्क का भी भ्रमण करेंगे। पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था स्वामीनारायण मंदिर में की गई है। काशी तमिल संगमम के तहत आने वाले इन मेहमानों का स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: काशी तमिल संगमम के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.