प्रयागराज, जुलाई 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। आयकर विभाग की ओर से 167वें आयकर दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्य आयकर आयुक्त मीनाक्षी सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कर संग्रह केवल राजस्व जुटाने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में इलाहाबाद प्रभार ने बढ़ते करदाता आधार और बेहतर कर अनुपालन के चलते 940 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 2,038.95 करोड़ रुपये का शुद्ध कर संग्रह किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 132.10 प्रतिशत अधिक है।उन्होंने बताया कि करदाताओं की सुविधा के लिए 15 से 31 जुलाई तक सभी 48 स्टेशनों पर बकाया मांग एवं शिकायत निवारण शिविर लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- आयकर दिवस पर अधिकारी-कर्मचारियों ने ली शपथ इनमें अब तक 551 मामलों में से 277 का निस्तारण किया जा चुका है...