Prayagraj News: कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं सहेगा महासंघ : राम मनोहर
प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद पार्क में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष राम मनोहर ने कहा कि महासंघ किसी भी विभाग में कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के साथ हो रहा आर्थिक व मानसिक शोषण बंद किया जाना चाहिए। बैठक के दौरान पूर्व में गठित आउटसोर्सिंग एवं संविदा कमेटी को भंग कर दिया गया। जिला मंत्री सुनील कुमार, गोपाल यादव, रामचंद्र, निर्मल कुमार, सुरेश कुमार, बलराम त्रिपाठी, केशव लाल, जितेंद्र कुमार, घनश्याम, संतोष कुमार, अमृत लाल, अंकित यादव, अखिलेश कुमार, अभिषेक, बबिता वर्मा, प्रियंका, शोभा, सूरज, अर्पित, अमित, पवन बत्रा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.