प्रयागराज, अगस्त 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के प्रयागराज चैप्टर की ओर से बुधवार को सिविल लाइंस स्थित लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज में करियर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य वक्ता प्रयागराज चैप्टर के कार्यकारी अधिकारी अमिताभ शुक्ला ने कहा कि इस क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार और करियर की व्यापक संभावनाएं हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आईसीएसआई के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को समय रहते बेहतर करियर विकल्प चुनने में मदद करते हैं। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र हुआ, जिसमें छात्रों ने सीएस पाठ्यक्रम और करियर से जुड़े सवाल पूछे। मुख्य वक्ता ने छात्रों के प्रश्नों के खुल के उत्तर दिया।

हिंदी ...