प्रयागराज, अक्टूबर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। अग्रसेन महिला समाज की ओर से गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में डांडिया उत्सव आयेाजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में करवाचौथ के रंगों संग डांडिया की धुन पर नृत्य किया। मनोरंजक खेलों में उत्साह से प्रतिभाग किया। अग्रसेन महिला समाज की अध्यक्ष रेनू गर्ग, वर्षा, मंजू, उपमा, संध्या, सुमन, संतोष मौजूद रहीं। रोटरी क्लब ऑफ प्रयागराज संगम की ओर से दांदूपुर में आयोजित डांडिया में महिलाओं ने खूब धमाल किया। इस अवसर पर आकर्षक व्यक्तित्व, पारंपरिक परिधान, हेयर स्टाइल और बेहतर नृत्य के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: करवाचौथ उत्सव में डांडिया की धूम, मेधावी प्रतिभाएं सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...