प्रयागराज, अगस्त 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। चेहल्लुम मंगलवार को अकीदत व एहेतराम के साथ मनाया गया। करबला में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मातमी जुलूस निकाले गए। भारी बारिश के बावजूद जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मातम, मजलिस के बीच चेहल्लुम का जुलूस पुराने शहर में जीटी रोड से होते करबला पहुंचा। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: परंपरागत ताजिया जुलूस निकाल शब्बेदारी का किया आयोजन चेहल्लुम की तैयारी चेहल्लुम को लेकर करबला में जायरीनों की भीड़ से जुटने लगी थी। नवाब आज़म हुसैन के अजाखाने में मौलाना आमिरुर रिजवी की तकरीर के बाद पुरदर्द मर्सिया पढ़ते हुए जुलूस निकाला गया। जोहर की नमाज के बाद सिलसिलेवार अंजुमनें नौहा पढ़ते हुए जुलूस में शामिल हुईं। अंजुमन हुसैनिया कदीम दरियाबाद के पीछे अंज...