Prayagraj News: करछना में छह घरों में बिजली चोरी पकड़ी, एफआईआर
प्रयागराज, सितम्बर 23 -- Prayagraj News: बिजली विभाग की प्रवर्तन दल प्रथम ने बुधवार को लाइन लॉस की सूचना पर करछना के मुंगारी फीडर क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान छह घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। जांच में दो किलोवाट से आठ किलोवाट तक की बिजली चोरी सामने आई। किसी घर में सीधे तार जोड़कर तो कहीं बाईपास करके बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। प्रवर्तन दल ने सभी छह मामलों में बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। टीम ने बताया कि कार्रवाई करछना के अलग-अलग गांवों में की गई। विभाग की ओर से लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में आगे भी जांच अभियान चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.