प्रयागराज, अक्टूबर 18 -- Prayagraj News: गंगा की तेज धारा के आगे बचाव दल की कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं। बजरंगदास का आश्रम गंगा में समाने के दौरान लापता हुए दक्षिणी कोटवा निवासी हरीश सिंह का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं मिल सका है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। हरीश की तलाश के लिए परिवार के लोगों ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई है। शुक्रवार शाम गंगा की रेती पर बने संत बजरंगदास का आश्रम गंगा के कटान से ढह गया था। इस दौरान सामान निकाल रहे हरीश सिंह लापता हो गए, जबकि संदीप निषाद घायल हो गए। गंगा की तेज धारा के कारण हरीश की तलाश में बाधा आ रही है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 24 घंटे बाद भी लापता शिष्य का नहीं चला सुराग हरीश की मां गुलाब कली बेटे की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना कर रही हैं। पत्नी शालू अपने तीन बच्चों के भविष्य को लेकर बेहाल हैं।...