प्रयागराज, अगस्त 3 -- Prayagraj News: घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सेमरा कलबना गांव के कब्रिस्तान में सोमवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की चिल्ली गांव के अभिषेक पटेल के रूप में शिनाख्त हुई। अभिषेक एक दिन पहले घर से बाजार सामान खरीदने निकला था। उसका पत्नी से विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। घटनास्थल पर एसीपी कौंधियारा व पुलिस टीम ने पहुंचकर छानबीन की।चिल्ली गांव निवासी हरिश्चंद्र पटेल का बेटा 26 वर्षीय अभिषेक उर्फ गोलू दो बहनों में इकलौता था। उसकी वर्ष 2018 में हरिहरपुर गांव के राजेंद्र पटेल की बेटी रिंकी के साथ हुई थी। हालांकि, शादी के कुछ वर्षों बाद ही दोनों में विवाद हो गया और मामला परिवार न्यायालय में विचाराधीन है। परिजनों के अनुसार, रविवार दोपहर अभिषेक कुछ सामान लेने क...