Prayagraj News: कबाड़ बनाकर रख दिया एसआईआर फॉर्म और हजारों ईपिक
प्रयागराज, नवम्बर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सदर तहसील का कमरा नंबर 18 मतदाता पंजीकरण कक्ष में सरकारी दस्तावेजों की जबर्दस्त बेकदरी हो रही है। यहां पर निर्वाचन आयोग से जुड़े दस्तावेजों को कूड़े की तरह फेंककर रखा गया है। इसमें बड़ी संख्या में एसआईआर के फॉर्म है तो हजारों की संख्या में मतदाता पहचान पत्र पड़े हुए हैं। इन्हें संभालकर रखने की जरूरत भी नहीं महसूस की जा रही और न ही इन्हें पोस्ट ऑफिस भेजा जा रहा है, जिससे इसे पात्रों को भेजा जा सके। निर्वाचन से जुड़े दस्तावेज बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इसमें तमाम दस्तावेज ऐसे होते हैं, जिन पर न्यायालय में मामले चलते हैं और जरूरत पड़ने पर इसे दिखाना पड़ता है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान तो ऐसे मामलों की भरमार है। इसलिए इससे जुड़े फॉर्मों को सदर तहसील में सहेजकर रखने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.