प्रयागराज, सितम्बर 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से इस वर्ष आयोजित होने वाली रामलीला के लिए कलाकारों के चयन की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू की गई। कमेटी के सभागार में कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्त कक्कू भइया की अगुवाई में रामलीला के निर्देशक अतुल यदुवंशी, डॉ. शामाली सेन, शिल्पी यदुवंशी, शिवानी कश्यप व रजनीश बहल ने पहले दिन एक दर्जन युवाओं का चयन करने से पहले उनकी अभिनय दक्षता को परखा।

चयन प्रक्रिया का समापन तीन दिवसीय चयन प्रक्रिया के समापन पर तीन सितंबर को प्रभु श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान व रावण सहित सभी चयनित पात्रों के नामों की घोषणा की जाएगी।

दूसरी समिति की तैयारियां प्रक्रिया में कमेटी के महामंत्री उमेश केसरवानी, कोषाध्यक्ष अश्वनी केसरवानी, उपाध्यक्ष विनोद केसरवानी, आन...