प्रयागराज, जुलाई 15 -- Prayagraj News: जार्जटाउन थाने में साथी अधिवक्ता के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज होने से गुस्साए अधिवक्ताओं ने बुधवार को जिला कचहरी के सामने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। करीब सात घंटे तक प्रदर्शन चला। क्रॉस एफआईआर दर्ज होने और जार्जटाउन थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह को लाइन हाजिर किए जाने पर धरना समाप्त हो सका। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि एक साथी अधिवक्ता के जार्जटाउन स्थित मकान पर रेस्टोरेंट संचालक ने कब्जा कर रखा है। लंबे समय से किराया नहीं दिया है और पानी का बिल भी जमा नहीं किया है। रेस्टोरेंट की आड़ में अनैतिक कार्य का भी आरोप लगाया गया। कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर दो दिन पहले अधिवक्ता ने मकान में ताला लगा...