Prayagraj News: कई दरोगा इधर से उधर, धूमनगंज-नैनी को मिले नए प्रभारी
प्रयागराज, सितम्बर 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए कुछ निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। तबादले में धूमनगंज और नैनी थाने को नए प्रभारी मिले हैं।आदेश के मुताबिक संगम पर्यटन पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को नैनी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। धूमनगंज के प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय को मेजा भेजा गया है, जबकि पुलिस लाइंस में तैनात राजीव कुमार बैस को धूमनगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। नैनी के प्रभारी निरीक्षक बृज किशोर गौतम को अपराध शाखा की विवेचना सेल में तैनाती मिली है। इसके अलावा पासपोर्ट सेल के प्रभारी उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह को झूंसी का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि झूंसी के थानाध्यक्ष महेश मिश्र को पासपोर्ट सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.