Prayagraj News: कई इलाकों में बिजली कटौती से लोग परेशान
प्रयागराज, अगस्त 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। शहर के कई इलाकों में बिजली की आवाजाही और तकनीकी खराबी ने लोगों को परेशान कर दिया। बुधवार रात दारागंज, अल्लापुर, बलुआघाट, झूंसी, मीरापुर समेत कई इलाकों में बिजली आती-जाती रही। गुरुवार को भी अलग-अलग इलाकों में मरम्मत और फॉल्ट के कारण एक से दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
बिजली आपूर्ति में बाधा दारागंज में बुधवार रात पुलिस चौकी ढाल के पास बंच में आग लगने से आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा अल्लापुर में भी फाल्ट से लोग परेशान हुए। रात में कई घंटे बिजली की आवाजाही बनी रही। बलुआघाट में भी बुधवार रात चार बार बिजली गई। कोयला वाली गली में अंडरग्राउंड केबल खराब होने से गुरुवार को भी लोग परेशान रहे। अधिवक्ता मुन्ना सिंह ने बताया कि रात में बार-बार बिजली जाने के बावजूद शिकायत करने पर फोन का जवाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.