प्रयागराज, सितम्बर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। पीडीए ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस)-2026 की समय सीमा बढ़ा दी है। प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में आवंटित भवनों, प्लॉटों, आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंडों के बकायेदारों को योजना का लाभ लेने के लिए अब 15 दिसंबर 2026 तक बकाया धनराशि जमा करने का मौका मिलेगा। योजना में ब्याज में छूट का प्रावधान है। पीडीए ने बकायेदारों से निर्धारित अवधि में बकाया जमा कर अपने भवन, प्लॉट अथवा भूखंड की रजिस्ट्री कराने की अपील की है। योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...