प्रयागराज, नवम्बर 15 -- Prayagraj News: गृहकर, जलकर, सीवर कर के बकायेदारों को शासन ने बड़ी राहत दी है। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ लेने से वंचित रह गए भवनस्वामियों को अब एक महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है। शासन ने योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 14 दिसंबर कर दी है। सभी नगर निकायों को प्राप्त आवेदनों का निस्तारण करने के लिए 15 जनवरी 2027 तक का समय दिया गया है। नगर विकास अनुभाग-9 के अनु सचिव चन्द्रपाल सिंह ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई ने बताया कि आदेश में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के लिए एकमुश्त समाधान योजना एक महीने के लिए बढ़ाई गई है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: ओटीएस में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 14 दिसंबर तक मौका इससे प्रयागराज नगर निगम क्षेत्र के उन भवनस्वामियों...