प्रयागराज, सितम्बर 6 -- Prayagraj News: सिविल लाइंस क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। हादसे के दौरान युवक के मोबाइल में भी विस्फोट हो गया। अबूबकरपुर प्रीतम नगर निवासी अथर्व चित्रांश ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत है। स्कूटी से बस पकड़ने जा रहे थे। हाईकोर्ट के पास इंडियन बैंक के सामने विपरीत दिशा से आए विक्रम ऑटो ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह करीब 10 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए, जिससे उन्हें चोटें आईं और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। जेब में रखा मोबाइल गर्म हो गया और बाहर फेंकते ही उसमें विस्फोट हो गया। पुलिस अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...