Prayagraj News: ऐ मेरे वतन के लोगों...पर भर आईं आंखें
प्रयागराज, अगस्त 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। आराधना म्यूजिक क्लब की ओर से रविवार को मेडिकल चौराहा स्थित एक निजी होटल में संगीत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसबी पांडेय ने 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गीत प्रस्तुत किया तो श्रोताओं की आंखें नम हो गईं। वहीं सुमित चतुर्वेदी के 'जिस दिन भुला दूं' गीत ने लोगों को प्रेम की यादों से जोड़ दिया। देशभक्ति और प्रेम गीतों की प्रस्तुतियों से समारोह का माहौल भावुक और संगीतमय बना रहा। कार्यक्रम में लालाजी भाई, एसबी पांडेय, बीके सिंह, शिव चरन लाल, सुमित समेत अन्य संगीत प्रेमी मौजूद रहे। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.