प्रयागराज, नवम्बर 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज। देश की सैन्य विरासत को करीब से जानने और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित होने का अवसर मंगलवार को 95 एनसीसी कैडेटों को मिला। कैडेटों ने ऐतिहासिक ओडी फोर्ट का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं, सैन्य इतिहास, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक विरासत को देखा। भ्रमण कार्यक्रम में प्रयागराज की 1 यूपी कंपोजिट एनसीसी बटालियन के 24 और 6 यूपी एनसीसी बटालियन (गर्ल्स) की 71 कैडेटों ने हिस्सा लिया। कैडेटों ने ओडी फोर्ट के ऐतिहासिक महत्व को समझने के साथ ही सेना की कार्यशैली और परंपराओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर ओडी फोर्ट के कमांडेंट ने कैडेटों को संबोधित करते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने युवाओं को सशस्त्र बलो...