Prayagraj News: एसडीएम सोरांव बनीं कौड़िहार और होलागढ़ की प्रशासक
प्रयागराज, सितम्बर 23 -- Prayagraj News: कौड़िहार और होलागढ़ क्षेत्र पंचायतों के संचालन के लिए एसडीएम सोरांव भारती मीणा को प्रशासक नियुक्त किया गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने आदेश जारी कर दिया है। कौड़िहार के प्रमुख के जेल में निरुद्ध होने और क्षेत्र पंचायत होलागढ़ के प्रमुख की मृत्यु हो जाने के कारण वहां प्रशासनिक समिति कार्य कर रही है। शासन के निर्देशों के तहत दोनों क्षेत्र पंचायतों के कार्यों के निर्वहन के लिए जिलाधिकारी ने एसडीएम सोरांव को प्रशासक नामित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.