प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला के साथ कथित मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। जिला अधिवक्ता संघ, इलाहाबाद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप करने और दोषी चिकित्सकों तथा अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कृष्ण बिहारी तिवारी और मंत्री बरुण कुमार सिंह की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि एसआरएन अस्पताल में मरीजों को समय से उपचार नहीं मिलने तथा चिकित्सकों और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आ रही हैं। संघ ने 23 अक्टूबर 2026 को अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला के साथ हुई कथित मारपीट की घटना का उल्लेख करते हुए इसकी निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News...