प्रयागराज, जुलाई 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में दवा वितरण काउंटर पर महिलाओं को दवा लेने में ज्यादा आसानी हो जाएगी। इसके लिए स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के पास पीपीओटी बिल्डिंग में महिलाओं के लिए दवा वितरण का नया काउंटर खोला जा रहा है। वर्तमान में जहां महिलाओं का दवा वितरण काउंटर है वहां जगह कम होने के कारण परेशानी होती है। रास्ते में दवा काउंटर होने के कारण मरीजों व तीमारदारों को आने-जाने में परेशानी दिक्कत होती है।अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक मेजर डॉ. जितेन्द्र शुक्ल के निर्देश पर महिलाओं के काउंटर को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया था। डॉ. जितेन्द्र के अनुसार पीपीओटी में काउंटर बनाने के साथ शेड भी बनाया जाएगा जिससे मरीजों व तीमारदारों को धूप व बारिश से भी बचाव हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...