प्रयागराज, सितम्बर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बारिश और उमस के बीच स्वाइन फ्लू, वायरल, सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एसआरएन, बेली और कॉल्विन अस्पताल में 30 से 40 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं। एसआरएन में सोमवार को ओपीडी में 3700, बेली में 2400 और कॉल्विन में 2340 मरीज पहुंचे। एसआरएन में सबसे ज्यादा मरीज मेडिसिन, आर्थो, त्वचा, ईएनटी और हृदय रोग विभाग के रहे। मेडिसिन इमरजेंसी वार्ड में बेड फुल होने के कारण ट्रामा सेंटर से रेफर होकर आने वाले मरीजों का उपचार स्ट्रेचर पर ही किया गया। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण तीमारदार स्ट्रेचर के लिए इधर-उधर भटकते रहे। गंभीर मरीजों को ट्रामा सेंटर से गोद में उठाकर मेडिसिन इमजरेंसी वार्ड में उपचार के लिए ले जाना पड़ा। डॉक्टरों के अनुसार सबसे ज्यादा मरीज बुखार, गले में खराश, ...