Prayagraj News: एसआरएन में जर्जर पिलर व छज्जा गिरने के कगार पर
प्रयागराज, अगस्त 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज। भारी बारिश के बीच एसआरएन अस्पताल में मेडिसिन आईसीयू के पास जर्जर पिलर और ओपीडी के पास छज्जा गिरने के कगार पर है। दोनों किसी भी समय ढह सकता है। आईसीयू के पास पिलर बीच से टूट गया है, जिससे छत का पानी टकपता रहता है। जबकि पिलर के किनारे ही सीसीटीवी कैमरा लगा है। कैमरे से टूटा हुआ पिलर भी प्रमुख अधीक्षक कार्यालय में अधीक्षक व प्राचार्य देखते हैं लेकिन उसकी मरम्मत को प्राथमिकता नहीं देते। रविवार को हुई बारिश से आईसीयू के पास पानी भर जाने से तीमारदार सामान उठाकर दूसरी ओर चले गए। इसी तरह ओपीडी में यूजर चार्जर काउंटर से बाहर निकलने वाले रास्ते पर छज्जा जर्जर हो गया है, जो किसी भी समय किसी मरीज व तीमारदार पर गिर सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.