Prayagraj News: एसआरएन में गर्भवती महिला को भर्ती से किया इंकार
प्रयागराज, अगस्त 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज। रीवा के रहने वाले दिनेश अपनी गर्भवती पत्नी रूपा को लेकर एसआरएन में रविवार सुबह आए थे। लेकिन प्रसव पीड़ा होने के बावजूद स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के लेबर रूम से भर्ती नहीं किया। यहां तक कि वार्ड से भगा दिया गया। परिजन रूपा को किसी तरह लेकर अस्पताल के गेट पर पहुंचे और वहां से किसी दूसरे अस्पताल में चले गए। दिनेश का कहना था कि रूपा रीवा के एक अस्पताल में भर्ती थीं लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उन्हें एसआरएन में लेकर आए थे। उम्मीद थी यहां बेहतर इलाज हो जाएगा लेकिन मरीज को भर्ती ही नहीं किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.