प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। स्वरूप रानी अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच इमरजेंसी सेवाएं मंगलवार सुबह बहाल हुईं। अस्पताल परिसर के अंदर बड़ी संख्या में पुलिस सुबह से तैनात कर दी गई। सुबह मरीजों के पर्चे बनाए गए, लेकिन ओपीडी में जूनियर व सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की संख्या कम रही। अधिकांश वार्डों में नर्स और वार्ड ब्वाय ही मरीजों की देखरेख कर रहे हैं। वकीलों की ओर से मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विभु रंजन मिश्रा की पिटाई किए जाने से डॉक्टर आक्रोशित हैं। सोमवार को अस्पताल और डॉक्टरों के बीच हुई कथित मारपीट के बाद परिसर में इलाज की सभी सेवाएं ठप हो गई थी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सहायक प्राचार्य समेत मेडिकल छात्रों पर हमले में अज्ञात वकीलों पर एफआईआर दर्ज यह भी पढ़ें- Prayagraj News: एएमए ने की डॉक्टरों पर...