प्रयागराज, अगस्त 27 -- Prayagraj News: एसआरएन अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जांच की फीस जमा करने वाले यूजर चार्जेज का एक काउंटर बढ़ा दिया गया है। इससे मरीजों को जांच की फीस जमा करने में आसानी होगी। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा और अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक मेजर डॉ. जितेन्द्र शुक्ल ने गुरुवार को ओपीडी और यूजर चार्जेज काउंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों व तीमारदारों की परेशानी को देखते हुए एक अतिरिक्त काउंटर संचालित करने निर्णय लिया गया। बढ़े हुए काउंटर पर अतिरिक्त कर्मचारी की नियुक्ति की गयी है। अभी तक नियमित रूप से तीन काउंटर संचालित होते थे, जिसमें दो पुरुषों के और एक महिलाओं के लिए काउंटर हैं। यूजर चार्जेज काउंटर पर प्रतिदिन 1500 से अधिक मरीजों की जांच फीस जमा की जाती है, जिसमें चिल्ड्रेन अ...