प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों और तीमारदारों के बीच हुई मारपीट की घटना ने सोमवार को दोपहर अधिक तूल पकड़ लिया। डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर 300 से अधिक अधिवक्ताओं ने पुलिस और प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की। इसी दौरान मेडिसिन विभाग के कंसलटेंट डॉ. विभू मिश्रा पर हमला हो गया। हमले में घायल डॉ. मिश्रा का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। अधिवक्ताओं की ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपने साथियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल करने की अपील की। अधिवक्ताओं ने अस्पताल परिसर में स्थित अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह को प्रतिमा स्थल पर एकत्रित होकर धरने पर बैठ गए। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन से अस्पताल की ओपीडी प्रभावित हो गई। हालांकि सोमवार को सार्वजनिक अवकाश...