प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल के विस्तारीकरण का कार्य तेज हो गया है। शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के आवास पूरी तरह से खाली करा दिए गए हैं। सबसे पहले 100 बेड क्रिटिकल केयर यूनिट के सामने बनी बिल्डिंग को ध्वस्त किया जा रहा है। जमीन के खाली होते ही सीएवी इंटर कॉलेज की जमीन को छोड़कर शेष एसआरएन अस्पताल में शामिल हो जाएगी। इससे महात्मा गांधी मार्ग से लोग सीधे अस्पताल पहुंच सकेंगे। ध्वस्तीकरण के बाद प्रस्तावित ट्रॉमा एल वन सेंटर का भी निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अस्पताल के विस्तार के लिए 50 हजार वर्ग मीटर जमीन की जरूरत है, जिसमें 18,700 वर्गमीटर जमीन का पट्टा हो चुका है। 31,300 वर्गमीटर जमीन बने भवन को ध्वस्त किया जा रहा है। 49 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ट्रॉमा सेंटर के लिए शासन की तरफ से 15.50 ...