प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल परिसर में स्थित आवासों के पास फैली गंदगी से लोग परेशान हैं। दूसरी सेहत को रात-दिन देखभाल करने वाले कर्मचारी खुद गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। आवासों के पास की साफ-सफाई न होने से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। सबसे ज्यादा गंदगी गर्ल्स हॉस्टल के पास बने कर्मचारियों के आवास के पास है। कर्मचारियों ने बताया कि पिछले दो माह में 12 लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिसर में स्थित नर्सिंग कॉलेज के पास सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण कॉलेज के गेट पर दूषित पानी भरा रहता है, जिससे छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को परेशानी होती है। कॉलेज के गेट से लेकर निर्माणाधीन चिल्ड्रेन अस्पताल के पास तक नाली का पानी सड़कों पर बह रहा है।

हिंदी हिन्...