प्रयागराज, अगस्त 11 -- Prayagraj News: महुआ डाबर संग्रहालय परिवार की ओर से एसआरएन अस्पताल का नाम अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह किए जाने की मांग को लेकर किया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा। संग्रहालय के निदेशक डॉ. शाह आलम राना के नेृतत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर स्थित ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा स्थल पर मांग के समर्थन में नारेबाजी की। डॉ. सुनीता देवी, डॉ. अवनीश सिंह, कमल कुमार पटेल, डॉ. सर्वेश सिंह, निशांत मोदनवाल, अंशुमन, रवि सिंह, प्रियांशु रंजन, कमलेन्द्र सिंह, रोबिन सिंह ठाकुर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...