प्रयागराज, जुलाई 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। बारिश एसआरएन अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों के लिए मुसीबत बन गई है। गुरुवार को हुई जोरदार बारिश से परिसर में जलभराव हो गया।इससे मरीजों को स्ट्रेचर व व्हीलचेयर पर लाने व ले जाने में परेशानी हुई। सबसे ज्यादा दिक्क्त मेडिसिन इमरजेंसी वार्ड के पास स्थित आईसीयू में हुई जहां छत से पानी टपकने से मरीज का बेड भीग गया। आईसीयू वार्ड में आठ बेड हैं, जिसमें बेड नंबर दो पर भर्ती मरीज के बेड पर पानी टपकता रहा। मरीज के पथरी का ऑपरेशन होना है लेकिन इंफेक्शन होने के कारण एक-दो दिन के लिए रोक दिया गया है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: तार पर लटकती डाल दे रही दुर्घटना को दावत बेड पर पानी टपकने के कारण वार्ड के कर्मचारियों ने मरीज को दूसरे बेड पर शिफ्ट कर दिया। हालांकि तीमारदारों का कहना है कि यदि रा...