प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एसआरएन अस्पताल के मेडिसिन विभाग में अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला की पिटाई और इसके विरोध में प्रदर्शन के दौरान डॉ. विभु मिश्रा व मेडिकल छात्रों से मारपीट के मामले की जांच अब विशेष जांच टीम (एसआईटी) करेगी। पुलिस प्रशासन ने मंगलवार देर रात एसआईटी गठित कर दी। एसीपी की निगरानी में गठित तीन सदस्यीय टीम में एक निरीक्षक और दो उपनिरीक्षक शामिल किए जाएंगे। टीम दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर साक्ष्य जुटाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सहायक प्राचार्य समेत मेडिकल छात्रों से मारपीट पर एफआईआर विशेष जांच दल का गठन अपर पुलिस आयुक्त विजय ढुल ने बताया कि इस प्रकरण में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज कराए गए हैं और गंभ...