प्रयागराज, जुलाई 7 -- Prayagraj News: एसआरएन अस्पताल में बारिश से मंगलवार को मरीज और तीमारदार परेशान हुए। अस्पताल परिसर में जगह-जगह जलभराव हो गया। वहीं अस्पताल के आवासीय परिसर में तेज हवा से रास्ते में सहजन का पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आवागमन भी प्रभावित हुआ। बारिश के कारण पुरानी बिल्डिंग की गैलरी में प्रशासनिक कार्यालय के पास छत से पानी टपकता रहा। गैलरी में बैठे तीमारदार अपनी सामग्री लेकर सुरक्षित स्थान पर चले गए। वहीं प्रथम तल पर स्थित ओटी नंबर तीन के पास बने एक कमरे की छत टपकने से पानी भर गया। सुबह ड्यूटी पर आए कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन को सूचना दी, उसके बाद पानी निकालने का इंतजाम किया गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कई मुहल्लों के घरों और कार्यालय परिसर में घुसा पानी पीएमएसएवाई बिल्डिंग में गेट के पास पानी भर जाने...