प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में गुरुवार की रात में मेडिसिन इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों और तीमारदारों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर कमेटी ने शनिवार को जांच शुरू कर दी। तीन सदस्यीय कमेटी के सदस्यों ने घटना के समय वार्ड में मौजूद जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों, नर्सों, सुरक्षा गार्डों, वार्ड ब्वाय, मरीजों और कुछ तीमारदारों से भी पूछताछ की। कमेटी के सदस्य रविवार को भी डॉक्टरों से पूछताछ करेंगे। मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज माथुर ने भी विभागीय स्तर पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए डॉक्टरों से बातचीत की। शनिवार को प्राचार्य डॉ. एके वर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह और अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक मेजर डॉ. मेजर जितेंद्र शुक्ल ने ट्रामा सेंटर, मेडिसिन इमरजेन्सी वार्ड और अन्य विभागों का निरीक...