प्रयागराज, अगस्त 24 -- Prayagraj News: एसआरएन अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड व पुरानी बिल्डिंग के मेडिसिन एचडीयू वार्ड में पिछले दो माह से एसी खराब होने से मरीजों को गर्मी और उसम से परेशानी हो रही है। तीमारदार रात-दिन मरीजों को हाथ से पंखा चलाते रहते हैं। यहां तक कि कुछ तीमारदारों ने घर से टेबल फैन लाकर बेड के पास लगा लिए हैं। सबसे ज्यादा समस्या नई बिल्डिंग के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में है, जहां ट्रामा सेंटर से प्रतिदिन 300 से 400 मरीजों को रेफर किया जाता है। 24 बेड के वार्ड में वाटर कूलर लगाने की जगह भी नहीं है। वार्ड में उमस अधिक होने के कारण मरीज, तीमारदार, डॉक्टर, नर्स, सुरक्षा गार्ड सभी परेशान रहते हैं। डॉक्टर किसी तरह मरीजों का उपचार करके दूसरे वार्ड में या घर भेज देते हैं। इसी तरह पुरानी बिल्डिंग के एचडीयू मेडिसिन वार्ड में भी ए...