प्रयागराज, अक्टूबर 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वालों के लिए रविवार 25 अक्तूबर से उड़ानों का समय और संचालन के दिन बदल जाएंगे। विंटर शेड्यूल में लगातार दूसरे वर्ष प्रयागराज को कोई नई उड़ान नहीं मिली है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि एक बार फिर से शनिवार को एयरपोर्ट से एक भी विमान का संचालन नहीं होगा। अकासा की मुंबई की उड़ान 30 अक्तूबर तक ही रोजाना रहेगी। नया शेड्यूल 26 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा।विंटर शेड्यूल के तहत अकासा एयर की प्रयागराज-मुंबई उड़ान अब शनिवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी छह दिन संचालित होगी। इंडिगो की दिल्ली और मुंबई की उड़ानें भी छह दिन उपलब्ध रहेंगी। यह भी पढ़ें- पटना इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विंटर फ्लाइट्स का नया शेड्यूल जारी, डिटेल समझ लीजिए वहीं, बेंगलुरु के लिए सप्ताह म...