प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- Prayagraj News: गद्दोपुर स्थित बीबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र पर उसी के कॉलेज के छात्रों ने रॉड और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, जौनपुर जनपद के मीरगंज थानाक्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी विपिन कुमार यादव बीबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में एमबीए प्रथम वर्ष का छात्र हैं। विपिन का आरोप है कि उसके और उसी क्लास के पढ़ने वाले छात्र अनूप तिवारी के बीच एक पखवारा पहले क्लास में ग्रुप डिस्कसन के बीच आपस में कहासुनी हो गई थी। इसी बात से खुन्नस खाए हुए थे। सोमवार को विपिन जैसे कॉलेज से निकलकर शांतिपुरम नवजीवन हॉस्पिटल के पास पहुंचा तभी अनूप और उसके साथियों ने विपिन पर रॉड व धारदार हथियार से जानलेवा ह...