प्रयागराज, नवम्बर 9 -- Prayagraj News: मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के मालवीय हॉस्टल में रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। हॉस्टल के एस-51 कमरे में रात करीब नौ बजे आग लगने से अफरातफरी मच गई। कमरे से धुआं और आग की लपटें उठती देख सुरक्षा गार्डों और छात्रों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान शिवकुटी पुलिस भी मौके पर पहुंची। मुख्य वार्डन प्रो. सहदेव ने बताया कि कमरा नंबर एस-51 में बीटेक द्वितीय वर्ष के दो छात्र रहते हैं। घटना के समय दोनों छात्र कमरे में मौजूद नहीं थे। कमरा बाहर से बंद था। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: धतकीडीह में दीपावली की रात मकान में लगी भीषण आग, बाइक जलकर राख आग लगने की सूचना पर सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।...