प्रयागराज, सितम्बर 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अधिवक्ताओं ने सोमवार को जवाहर बाल भवन के सामने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने पीड़ित युवती की एफआईआर दर्ज करने और कर्नलगंज थाना प्रभारी पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए विभागीय कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। एसीपी विवेक यादव ने युवती की तहरीर पर एफआईआर दर्ज होने की जानकारी और पूरे मामले की विभागीय जांच का आश्वासन देकर चक्काजाम समाप्त कराया।अधिवक्ताओं ने बताया कि एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि अधिवक्ता रविवार को पीड़िता को लेकर एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो थाना प्रभारी ने अधिवक्ता के साथ बदसलूकी की। इसकी जानकारी होने पर सोमवार को अधिवक्ताओं ने लामबंद होकर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।...