Prayagraj News: एनसीजेडसीसी में 29 से विवाह रस्मों की लोकगीतों की कार्यशाला
प्रयागराज, नवम्बर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) ने अवध की पारंपरिक विवाह की रस्मों पर केंद्रित लोकगीतों को सरंक्षित करने की दिशा में अनोखी पहल की है। इसके लिए एनसीजेडसीसी ने कनकधारा संस्था के साथ मिलकर आठ दिवसीय प्रस्तुतिपरक नृत्य व संगीत कार्यशाला का आयोजन करने का निर्णय लिया है। यह कार्यशाला एनसीजेडसीसी में 29 नवंबर से शुरू होगी और जिसका समापन छह दिसंबर को होगा। कार्यशाला प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक आयोजित की जाएगी। केंद्र के उपनिदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय ने बताया कि परंपराओं को संरक्षित करने के लिए प्रशिक्षण और मंचीय प्रस्तुति जरूरी है। इसलिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.