प्रयागराज, सितम्बर 22 -- Prayagraj News: नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज संघ (एनसीआरईएस) की प्रयागराज शाखा-1 के नवचयनित पदाधिकारियों का मंडल कार्यालय में स्वागत किया गया। शाखा अध्यक्ष संतोष कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष संतू कुमार, योगेन्द्र कुमार वर्मा व आकाश सिंह, सचिव सचिन कुमार सिंह, सहायक सचिव विनय कुमार, सतीश कुमार व रत्नाकर अवस्थी, महिला प्रतिनिधि शैलजा सिंह और कोषाध्यक्ष मो. जफर उल्ला का अभिनंदन किया गया। महामंत्री आरपी सिंह ने आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। मंडल मंत्री चंदन कुमार सिंह ने कर्मचारियों की समस्याएं मजबूती से उठाने की अपील की। समारोह में कार्यकारी महामंत्री अखिलेश सिंह राठौर, दिवाकर शुक्ला समेत अन्य रेल कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...