प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की स्ट्रीम वन और टू की परीक्षा 22 अक्तूबर से शुरू हो गई है। प्रयागराज परिक्षेत्र में परीक्षा के लिए 105 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 19 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा सात दिसंबर तक चलेगी। एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक संजय कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ एक अतिरिक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। निर्धारित पहचान पत्र नहीं होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...