Prayagraj News: एथनिक क्वीन इंडिया में एनएसटीआई की काजल प्रथम, भूमिका द्वितीय
प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पिछले दिनों आयोजित एथनिक क्वीन इंडिया सीजन-5 के ग्रैंड फिनाले में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) महिला कटरा की छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुक्रवार को घोषित परिणाम में संस्थान की काजल भारतीय ने प्रथम और भूमिका प्रजापति ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में संस्थान की ड्रेस मेकिंग और फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी ट्रेड की 26 छात्राओं ने हिस्सा लिया था। छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन पर संस्थान के प्राचार्य अजयपाल सोमवंशी ने छात्राओं का सम्मान कर सराहना की। छात्राओं के साथ सहायक निदेशक प्रशिक्षण रिंकी सोनी और प्रशिक्षण अधिकारी बबीता राणा भी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.