प्रयागराज, सितम्बर 25 -- Prayagraj News: एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय ने शुक्रवार को नैनी स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे करीब 140 वृद्धजनों से मुलाकात की। वृद्धजनों से स्वास्थ्य, भोजन, आवास, चिकित्सा सुविधा, दवाओं की उपलब्धता और दैनिक देखभाल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति भी जानी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र वृद्धजनों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध और सुगमता से दिलाया जाए। वृद्धाश्रम में स्वच्छता, पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, दवाओं की उपलब्धता और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने बुजुर्गों को फल वितरित किए। यह भी पढ़ें- वृद्धाश्रम की परखी व्यवस्था,बुज...