Prayagraj News: एडीएम की तहसीलों में किया गया बदलाव
प्रयागराज, अगस्त 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जिले में काम की गति को सुधारने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी एडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। तहसील प्रभारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। एडीएम आपूर्ति विजय शर्मा को बारा से फूलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय को मेजा से कोरांव का जिम्मा दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह को करछना से बारा का, एडीएम नजूल संजय पांडेय को फूलपुर से मेजा, सीआरओ लालता प्रसाद शाक्य को कोरांव से हंडिया, एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह को सोरांव से कोरांव, एडीएम नमामि गंगे संजीव कुमार शाक्य को हंडिया से करछना का प्रभार दिया गया है। एडीएम सिटी के पास पूर्व की भांति सदर तहसील का ही प्रभार रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.