प्रयागराज, सितम्बर 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में विभिन्न स्थानों पर लगी एटीएम में छेड़छाड़ कर लोगों से चपत लगाने वाले दो शातिरों को सिविल लाइंस पुलिस ने शुक्रवार को पोलो ग्राउंड मजार के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की तलाशी में तीन देशी बम, दो एटीएम कार्ड, पांच प्लास्टिक की पट्टी, एक टेप और बाइक बरामद की गई।पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहम्मद अजहर निवासी रानीगंज प्रतापगढ़ और मोहम्मद इरफान निवासी दुवाही मऊआइमा एटीएम में प्लास्टिक की पट्टी लगाकर टेप से चिपका देते थे। जब कोई व्यक्ति पैसे निकालने आता हैं तो उसके खाते से पैसा तो कट जाता है लेकिन, पट्टी लगी होने के कारण रुपये बाहर नहीं निकलते हैं। पैसे निकालने वाला व्यक्ति एटीएम खराब समझकर चला जाता है। इसके बाद दोनों शातिर पट्टी को हटाकर पैसे निकाल लेते थे। आरोपी पकड़े ...